छत्तीसगढ़जिला समाचारबेमेतरा जिला

CG:पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी किया ज्योति जवारा दर्शन

बेमेतरा जिले के दौरे पर रहे पूर्व गृहमंत्री

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784

बेमेतरा:छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र जो कि उनका पुराना विधानसभा क्षेत्र भी रहा है में अपनी धार्मिक आस्था अनुरूप चैत्र नवरात्र के अवसर पर ग्राम खमरिया एम में ज्योति जवारा का दर्शन किया पूर्व गृहमंत्री के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा भी उनके साथ रहे पूर्व गृहमंत्री ने इस दौरान ग्राम सल्धा में भी ज्योति जवारा का दर्शन किया इसके पश्चात उन्होंने ग्राम संडी में सिद्धि माता मंदिर में माता के दर्शन कर ज्योति जवारा का दर्शन किया तथा क्षेत्र वासियों के लिए खुशहाली की कामना की इस दौरान मंदिर समिति के लोगों ने भी पूर्व गृहमंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष से भेंट वार्ता की ज्ञात हो कि ताम्रध्वज साहू जब बेमेतरा के विधायक थे उसे समय से उनकी आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है प्रतिवर्ष की भांति हर नवरात्र पर्व पर अपना शीश झुकाने के लिए एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूर्व गृहमंत्री मंदिर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं कुछ यही स्थिति पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा की भी है वह भी समय-समय पर मंदिर में आकर अपना शीश झुकाते हुए अपनी मनोकामनाओं के साथ-साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए माता के समक्ष नतमस्तक होते रहे हैं ज्ञात होगी कांग्रेस शासन के कार्यकाल में ही मंदिर तक पहुंच मार्ग का निर्माण किया गया साथ ही साथ इस मार्ग का चौड़ीकरण भी किया गया है जिससे प्रतिवर्ष बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रित किया जा सके क्षेत्र के लोगों के आस्थाओं को देखते हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जो कि तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री भी थे ने अपने विभाग के द्वारा मंदिर क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है वैसे ही पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी अपने विधायक कार्यकाल में मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए अपने विधायक निधि सहित अन्य मदों से भी विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी पूर्व मंत्री के साथ आज जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड़ हरीश साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य टी आर साहू छगन साहू तारण निर्मलकर सहित मंदिर समिति के सदस्य भी शामिल रहे

Related Articles

Back to top button