CG – अजब प्रेम की गजब कहानी : बुजुर्ग को प्रेम का चढ़ा परवान, 70 साल के बुजुर्ग को 30 साल की युवती से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी, फिर जो हुआ…..

बिलासपुर। कहते हैं कि प्यार में कोई बंदिश नहीं होती। प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने प्रेम विवाह किया है। पूरा मोहल्ला इसका साक्षी बना है। विधि विधान के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने अपने प्यार को नई पहचान दी है।
जीवनसाथी बनाने का लिया फैसला
दरअसल, मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल वहीं मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया। आज दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की।
दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बताया जा रहा है कि दादू रोजी मजदूरी का काम करता है। 70 के उम्र में बुजुर्ग दादूराम और 30 के उम्र की युवती, दोनों की दीवानगी और प्रेम गजब है।