छत्तीसगढ़

CG – जगदलपुर शहर के अनुपमा टॉकीज में माता रमाई ( माता रमाबाई अंबेडकर) के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म 13 मार्च को प्रदर्शित किया जाएगा…

जगदलपुर। यह बड़े हर्ष का विषय है कि जगदलपुर शहर के अनुपमा टॉकीज में माता रमाई ( माता रमाबाई अंबेडकर) के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म 13 मार्च से प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म समाज को माता रमाई के त्याग, संघर्ष और समर्पण से अवगत कराएगी।

माता रमाई ने अपने जीवन में असीम कठिनाइयों का सामना करते हुए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का हर परिस्थिति में साथ दिया। समाज के उत्थान और समानता की लड़ाई में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने अपने परिवार और चार बच्चों के दुःखद बलिदान के बीच भी बाबासाहेब के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज हमारे समाज में जो शिक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन के अवसर दिखाई दे रहे हैं, वह हमारे महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है। इसलिए समाज के सभी SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और मूलनिवासी भाई-बहनों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस फिल्म को देखें और इसे सफल बनाएं।

इस संबंध में अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखडे ने अनुपमा टॉकीज के संचालक नीलू जायसवाल जी से मुलाकात कर फिल्म के प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस फिल्म को लगाने की पहल की है।

साथ ही इस फिल्म के निर्माता कृष्णा ताई चौहान जी एवं उनके पति महेश चौहान जी से भी मुलाकात कर उन्हें इस प्रेरणादायक प्रयास के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृष्णा ताई चौहान जी को तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए कृष्णा ताई चौहान जी को महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं।
अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखडे ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे 13 मार्च से अनुपमा टॉकीज पहुंचकर इस फिल्म को देखें और इसे सफल बनाएं।

जय भीम | जय संविधान | जय मूलनिवासी

Related Articles

Back to top button