CG – मौत को न्योता : चलती कार में स्टंटबाजी, खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते दिखे युवक, देखें वीडियो वायरल..

बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चलती कार में दो युवकों का स्टंटबाजी करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीछे कार सवार महिला ने घटना का वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की जानकारी जुटा रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा सेक्टर डी का बताया जा रहा है। नैनो कार पर सवार दो युवक खिड़की पर बैठकर स्टंट कर रहे हैं। उनकी कार के पीछे चल रही महिला ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रही कार दुर्ग पासिंग का है।
युवकों के स्टंट से न केवल दूसरों की जान जोखिम में आ सकती थी बल्कि खुद की भी जान को खतरा हो सकता था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस कार सवार युवकों की तलाश में जुट गई है।



