CG Anganwadi Job 2026 : आंगनबाड़ी केंद्र में निकली है वैकेंसी, आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित…ऐसे करें अप्लाई

गरियाबंद। जिले के मैनपुर अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। आंगनबाड़ी सहायिका के 04 रिक्त पद है। जिनमें सेक्टर मैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठीगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र उपरपारा मे सहायिका के 01 पद, ग्राम पंचायत खजूरपदर के आंगनबाड़ी केन्द्र मांझीपारा में 01 पद, ग्राम पंचायत दबनई के आंगनबाड़ी केन्द्र धोबीपारा मे सहायिका के 01 पद एवं ग्राम पंचायत तुहामेटा के आंगनबाड़ी केन्द्र खजरायन मे सहायिका के 01 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 14 जुलाई 2026 तक प्रारंभ रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मोहतरा 01 में कार्यकर्ता पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र कटौद 06 में आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर भर्ती के लिए 17 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https//aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है।
नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।



