छत्तीसगढ़

CG नियुक्ति ब्रेकिंग : विधि विधायी विभाग ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ के इन परिवार न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा राज्य छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट की सहमति से उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

13 सितंबर 2026 को जारी इस आदेश के तहत रायपुर, सूरजपुर और कोरबा के परिवार न्यायालयों में नए न्यायाधीशों को पदभार सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आनंद कुमार ध्रुव वर्तमान में तृतीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, रायपुर के पद पर कार्यरत थे। इन्हें अब प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार तिवारी वर्तमान में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पत्थलगांव के पद पर कार्यरत थे। इन्हें न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सूरजपुर बनाया गया है। डा. ममता भोजवानी वर्तमान में द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कोरबा के पद पर तैनात थीं। इन्हें न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कोरबा के पद पर नियुक्त किया गया है।

16 सितंबर तक पदभार ग्रहण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 16 सितंबर 2026 तक या उससे पहले अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करने और इसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। सरकारी आवास का उपयोग कर रहे अधिकारियों को 26 सितंबर 2026 तक आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश विधि विभाग के प्रमुख सचिव और छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button