छत्तीसगढ़

CG – बीजेपी युवा मोर्चा में नितिश बंजारे की इस पद पर नियुक्ति हर्षोल्लास का माहौल शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक विस्तार कर रही है इसी कड़ी में मस्तूरी मंडल युवा मोर्चा में कई युवा नेताओं कों बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमे नितिश बंजारे कों मंत्री के पद के लिए नियुक्त किया गया है।

संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा नेता बंजारे नें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ के काम करेंगे और पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

नियुक्ति के बाद पुरे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास एवं उत्साहवर्धन का माहौल है बंजारे लगातार राजनितिक,सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने पहचाने जाते है तथा अपने क्षेत्र के समस्याओं कों हमेशा समाधान करने में प्रयासरत रहे है नितिश बंजारे ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है।

वे मंडल स्तर और युवाओं को संगठित कर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे,साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुचाने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे,
नितिश बंजारे की नियुक्ति को मस्तूरी मंडल में भाजपा के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है,जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समपर्ण की भावना और प्रबल होगी।

Related Articles

Back to top button