छत्तीसगढ़

CG – डामर रोड बना कीचड़ का समंदर मस्तूरी विधायक के गांव से भटचौरा तक सफर बना मुसीबत पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//कभी डामर से चमकने वाली सड़क आज पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। जहां से रोड शुरू होती है और जहां खत्म होती है, वहां तक सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ नजर आएगा।

बता दें कि यह रोड वर्तमान विधायक के गांव धनगंवा से शुरू होकर भटचौरा तक जाती है। बीच में भगवानपाली, ओखर, गिधपुरी और बहतरा गांव पड़ते हैं। इन सभी गांवों में सड़क गड्ढों में बदल गई है। कहीं-कहीं तो पुल भी क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है। जो थोड़ा-बहुत हिस्सा बचा है, उसी के सहारे लोग आना-जाना कर रहे हैं।

पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने जो थोड़ी-बहुत सड़क सलामत थी, उसे भी उखाड़ दिया है। अब चाहे आम नागरिक हो, विद्यार्थी हो, किसान हो या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोग, सभी को इसी गड्ढों भरे रास्ते से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि छात्राएं कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं।

ओखर और गिधपुरी के बीच का पुल भी अब जवाब देने लगा है।

ग्रामीणों के अनुसार पुल के दोनों ओर की मिट्टी बारिश में बह गई है और पुल का ऊपरी हिस्सा भी भरभरा गया है। इस स्थिति में पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि कोई अनहोनी होने से पहले हालात सुधर सकें।

Related Articles

Back to top button