छत्तीसगढ़

CG – पंचायत भवन जलसों में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास पचपेड़ी थाने में हुआ लिखित शिकायत सुकुलकारी के इस शख्स पर आरोप जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलसो में उस वक्त बड़ी मुशीबत खड़ी हो गई दहशत फ़ैल गई जब कुछ लोग दिन दहाड़े गाँव के पंचायत भवन का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहें थे।

बताया जाता हैं की पंचायत भवन में अभी अभी 2 लाख 40 हजार का सिलाई मशीन रखवाया गया हैं इसके अलावा बिजली फिटिंग कराई गई हैं उसको भी चोरो नें छति ग्रस्त कर दिया हैं और पंचायत भवन में रखें फर्नीचर कुर्सी टेबल कूलर पंखा आदि कों निकाल रहें थे तभी कुछ पंचो नें देख लिया और सभी कों इसकी जानकारी दी गई जब तक सब पहुंचे तब तक चोर भाग खड़ा हुए।

जिसकी लिखित शिकायत अब पचपेड़ी थाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों व सचिव नें कराई हैं जिसमे उन्होंने बताया हैं कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जलसों में पंचायत भवन में ताला तोड़कर चोरी किया गया है जिसको पंचायत के पंचों द्वारा देखे जाने पर पता चला है कि बिजली के लाइट फिटिंग वायरिंग निकाल दिया गया है अभी वर्तमान में दो लाख 40 हजार का सिलाई मशीन समूह वालों का पंचायत भवन में ही रखा है।

ग्राम पंचायत जलसों के सारे पंच उपसरपंच ने राजकुमार कुर्रे सुकुलकारी वाले को सामग्री निकालते हुए देखा है और पंचायत भवन का पंखा बिजली को भी निकाल चुका है अतः थाना प्रभारी से निवेदन है कि इस पर जांच कर उचित कार्रवाई करें और गांव वालों की समस्या दूर करें।

Related Articles

Back to top button