छत्तीसगढ़

CG – जगदलपुर में गूंजा बाबा साहेब का संदेश, भाजपा पश्चिम मंडल ने मनाई अंबेडकर जयंती, समरसता दिवस के रूप में हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया एकता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प…

जगदलपुर में गूंजा बाबा साहेब का संदेश, भाजपा पश्चिम मंडल ने मनाई अंबेडकर जयंती, समरसता दिवस के रूप में हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया एकता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प

जगदलपुर। पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने बाबा साहेब के विचारों का स्मरण करते हुए उनके द्वारा सामाजिक समरसता, शिक्षित समाज,एकता अखंडता, के बारे में एवं समाज में समरसता को बनाए रखने एवं उनके सिद्धांतों एवं संविधान के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये, मंडल की प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सफिरा साहू ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलते रहना एवं विचार व्यक्त किए, बाबासाहेब की प्रतिमा पर पश्चिम नगर मंडल के सभी पदाधिकारीयो ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।

इस कार्यक्रम में पश्चिम मंडल के शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, लक्ष्मण झा, लक्ष्मी कश्यप, माधवी मंडल, माया रानी बरई, ममता राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, मनोज ठाकुर, राजेश दास, कैलाश तिवारी, कमलेश विश्वकर्मा, विनायक बेहरा, रोशन झा, मणीक्रम पंत, संजय चंदा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button