छत्तीसगढ़

CG- इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश, जानें वजह…..

अंबिकापुर। अर्नब तूफान के संभावित असर को देखते हुए सरगुजा जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ और विद्युत विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं, ताकि आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। वहीं, तूफान की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है खासकर उन किसानों की परेशानी बढ़ सकती है, जिन्होंने धान की कटाई कर ली है और फसल खेतों में रखी हुई है।

प्रशासन बरत रहा सतर्कता

28 और 29 नवंबर को संभावित असर को देखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। संभावित तूफान को लेकर सरगुजा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम की संभावित चुनौती से निपटने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत स्तर से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं, एसडीआरएफ और विद्युत विभाग तक को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इधर, मौसम की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल पकने के बाद कई किसान कटाई में जुटे हैं, जबकि जिन किसानों ने धान काट लिया है, उन्हें फसल के भीगने और नुकसान होने की चिंता सता रही है। ऐसे में 28 और 29 नवंबर को मौसम का संभावित मिजाज किसानों के लिए अहम होगा।

Related Articles

Back to top button