CG – बैंक हड़ताल का अलर्ट: कल से 3 दिन देशभर में बंद रहेंगे बैंक, आज रविवार को खुले हैं सभी सरकारी बैंक पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आज ही निपटा लीजिए। बैंक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
हड़ताल की वजह से SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा सहित सभी सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। निजी बैंकों में असर कम रह सकता है।
5 दिन बंद का संकट था, सरकार ने आज खोला बैंक…
दरअसल 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी थी, उसके तुरंत बाद 28-30 तक हड़ताल होती तो लगातार 5 दिन बैंक बंद हो जाते। इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय और RBI ने आज रविवार 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक (PSB) और ग्रामीण बैंकों (RRB) को खोलने का आदेश दिया है। आज करेंसी चेस्ट और एटीएम लिंक शाखाएं भी खुली रहेंगी।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें क्या हैं?
1. 5-Day Banking: सभी शनिवार छुट्टी घोषित कर सोमवार से शुक्रवार तक ही काम
2. OPS की मांग – NPS की जगह पुरानी पेंशन
3. खाली पदों पर भर्ती और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाना
4. परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) में भेदभाव खत्म करना
22 सितंबर को IBA और वित्त मंत्रालय के साथ हुई बैठक फेल होने के बाद UFBU ने हड़ताल का फैसला लिया है।
ग्राहक क्या करें?
SBI ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, KYC, कैश निकासी जैसे काम आज ही कर लें। हड़ताल के दौरान UPI, इंटरनेट बैंकिंग, YONO, ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रखने का प्रयास रहेगा, लेकिन ब्रांच लेवल के काम प्रभावित होंगे।
अगर मांगें नहीं मानी गईं तो यूनियन ने अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी है।




