छत्तीसगढ़

CG – बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा नवनीत चाँद के नेतृत्व में जगदलपुर शहर के हाता ग्राउंड में नगर निगम द्वारा गैर कानूनी तरीके से गरीब व्यापारियों का, दुकान हटाने का पुरजोर विरोध किया गया…

जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में फुटपाथ व्यापारी महासंघ जगदलपुर के द्वारा, जगदलपुर शहर के हाता ग्राउंड में नगर निगम द्वारा गैर कानूनी तरीके से गरीब व्यापारियों का, दुकान हटाने का पुरजोर विरोध किया गया, मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं फुटपाथ व्यापारी महासंघ के संरक्षक नवनीत चाँद निगम सरकार निगम प्रशासन और राज्य सरकार को आधे हाथ लेते हुए कहा कि, 2014 फुटपाथ अधिनियम, और संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ख ) भारत के नागरिक को फुटपाथ पर व्यापार करने का पूर्ण अधिकार देता है! एवं निगम प्रशासन पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप विहीन व्यापार करने हेतु प्रत्येक नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत में सक्षम मजिस्ट्रेट अधिकारी के अध्यक्षता में समिति गठित कर शहर या कस्बे में वेंडर जोन घोषित करने का प्रावधान है! जिसके तहत पिछले दिनों फुटपाथ व्यापारी महासंघ ने नवनीत चांद के नेतृत्व में बस्तर जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और नगर निगम के महापौर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम से मुलाकात कर, जगदलपुर शहर में फुटपाथ व्यापार बाजार स्थापित करने सभी शहर के फुटपाथ पर व्यापार करने वाले लोगों को इस बाजार में विस्थापित करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु ज्ञापन सौपा था! और यह मांग रखी गई थी कि प्रशासन तत्काल समिति को गठित कर, बाजार स्थापित करने हेतु स्थल चयन प्रारंभ करें तब तक के लिए अस्थाई रूप से सभी को उनके पुरानी जगह पर व्यापार करने की अनुमति प्रदान करें, परंतु विडंबना है !

निगम प्रशासन द्वारा तुगलकी मौखिक फरमान जारी कर, गरीब व्यापारियों पर, नियम विरुद्ध अत्याचार किया जा रहा है! जो अमानवीय कृत्य हैं! जिसका शहर की जनता और बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा और फुटपाथ व्यापारी महासंघ पूर्व जोर विरोध करता है! जब तक बस्तर के गरीब व्यापारियों को न्याय नहीं प्राप्त होगा, तब तक बस्तर मुक्ति मोर्चा फुटपाथ व्यापारी महासंघ के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आंदोलन करने को विवश होगा !

Related Articles

Back to top button