छत्तीसगढ़

CG – बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि व पहलगांव हमले में शहीदों की स्मृति में किया रक्तदान…

बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि व पहलगांव हमले में शहीदों की स्मृति में किया रक्तदान…

जगदलपुर। आज बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में भारत रत्न स्व.पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि व जम्मू कश्मीर के पहलगांव हमले में हुए शहीदों की स्मृति में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जगदलपुर महारानी अस्पताल में रक्तदान किया गया …इस रक्तदान में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भाग लिया। अजय बिसाई ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि वे देश की सेवा करते हुए बलिदान हुए।हमें पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों को अपनाना चाहिए।उन्होंने बताया कि राजीव गांधी का सपना था कि भारत तकनीक, शिक्षा और युवा शक्ति के बल पर एक मजबूत राष्ट्र बने। वही जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हमारे देश के शहीदों की स्मृति में यह रक्तदान किया गया है…

युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने राजीव गांधी जी के योगदान को याद करते हुए कहा राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया। पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत किया और ग्राम पंचायतों को विशेष अधिकार दिए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी सोच आज भी प्रेरणादायक है।

इस मुख्य रक्तदान शिविर में रक्तदाता युवाओं को प्रोत्साहित करने पहुंचे शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम.वेंकट राव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष निगम जगदलपुर राजेश राय, उपनेता प्रतिपक्ष निगम जगदलपुर कोमल सेना, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद,वरिष्ठ कांग्रेसी परमजीत जसवाल, समाज सेवी निर्मल लोढ़ा,जिला कांग्रेस सचिव रवि शंकर तिवारी,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विक्रांत सिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप दास,पार्षद जोस्टिन भवानी, शहनाज बेगम,पूर्व पार्षद बि.ललिता राव, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एस.नीला,बस्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रियाज खान (राजा) जनपद सदस्य चैतराम कश्यप,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी, सोशल मीडिया संयोजक शेख अनस,बस्तर विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष पंकज केवट,कालेज अध्यक्ष हंशु नाग, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कृपालु कश्यप, युवा कांग्रेसी संजीत गुप्ता, युवा कांग्रेसी सुलो कश्यप,रुकचंद बघेल सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए…

Related Articles

Back to top button