CG – बस्तर गोंचा महापर्व संचालन समिति 2026 का गठन, मुक्तेश्वर पांडे बने अध्यक्ष, वैभव सचिव, बिम्भाधर कोषाध्यक्ष बने…

बस्तर गोंचा महापर्व संचालन समिति 2026 का गठन
मुक्तेश्वर पांडे बने अध्यक्ष, वैभव सचिव, बिम्भाधर कोषाध्यक्ष बने
जगदलपुर। रियासत कालीन बस्तर गोंचा पर्व की तैयारियों को लेकर स्थानीय जगन्नाथ मंदिर,जगदलपुर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने की। बैठक में 14 क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी बस्तर गोंचा महापर्व को भव्यता एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा शताब्दियों से इस वृहद धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का निरंतर आयोजन किया जाता रहा है। रियासत कालीन परंपराओं के निर्वहन एवं पर्व के सुचारू संचालन के उद्देश्य से बस्तर गोंचा पर्व संचालन समिति 2026 का गठन किया गया।
समिति गठन के दौरान मुक्तेश्वर पांडे को सर्वसम्मति से बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मिनेश पानीग्राही को उपाध्यक्ष, बिम्भाधर पाण्डे को कोषाध्यक्ष, वैभव पांडे को सचिव तथा परमानंद पाण्डे को सह सचिव मनोनीत किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे के नेतृत्व में समिति की कार्यकारिणी गठन के साथ ही गोंचा महापर्व की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बैठक में पर्व को पारंपरिक गरिमा एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने पर जोर दिया गया।



