CG – राष्ट्रपति के आगमन से पहले लालबाग से सटे वार्डों में जलसंकट, तीन दिनों से नहीं आ रहा पानी…

राष्ट्रपति के आगमन से पहले लालबाग से सटे वार्डों में जलसंकट, तीन दिनों से नहीं आ रहा पानी
जगदलपुर। दो दिनों के भीतर महामहिम राष्ट्रपति का आगमन शहर के लालबाग के ऐतिहासिक मैदान में प्रस्तावित है, लेकिन इसी क्षेत्र से सटे लाल बहादुर शास्त्री वार्ड और चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड के रहवासी गंभीर जलसंकट से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार बीते तीन दिनों से पंप बंद होने के कारण घरों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इलाके के पार्षदों की मदद से रहवासियों को पीने के पानी की व्यवस्था करवाई जा रही है वार्डवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।*
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हैं, वहीं बुनियादी सुविधाओं की यह स्थिति प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। प्रभावित नागरिकों ने मांग की है कि कार्यक्रम से पहले तत्काल जल आपूर्ति बहाल की जाए।



