छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG BEMETARA :बेमेतरा के जनसेवक शिवम तिवारी ने किया राज्यपाल रमेन डेका का भव्य स्वागत

जन सेवक शिवम् तिवारी

संजू जैन जिला संवाददाता 7000885784

बेमेतरा:छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका जी का बेमेतरा आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर माता भद्रकाली की धरा बेमेतरा में जनसेवक शिवम तिवारी ने महामहिम का आत्मीय और भव्य स्वागत किया शिवम तिवारी ने राज्यपाल से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया ​इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने ‘जनसेवा को सर्वोपरि’ बताते हुए सभी को मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं, जनसेवक शिवम तिवारी ने महामहिम को विश्वास दिलाया कि वे इस पावन संदेश को आत्मसात कर क्षेत्र की प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ​माता भद्रकाली की पावन नगरी बेमेतरा में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के आगमन पर उत्साह का माहौल रहा युवाओं और जनसेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित जनसेवक शिवम तिवारी ने राज्यपाल का अभिवादन कर उनसे मार्गदर्शन लिया ​राज्यपाल रमेन डेका ने इस मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सभी से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने और क्षेत्र के विकास में मिलकर योगदान देने का आह्वान किया। शिवम तिवारी ने महामहिम के इस मार्गदर्शन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया।श गरिमामयी उपस्थिति
​इस खास अवसर पर बेमेतरा के कई प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ​राजेंद्र खुराना (समाजसेवी)​उत्तम महेश्वरी (समाजसेवी)​राजा आशीष गुप्ता ​सन्नी महाराज (भद्रकाली मंदिर के मुख्य पुजारी)​उपस्थित थे, जिन्होंने महामहिम का स्वागत कर बेमेतरा आगमन पर आभार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button