छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG BEMETARA :छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बेमेतरा की धार्मिक यात्रा अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों ने किए भोरमदेव में महाकाल के दर्शन

भोरमदेव दर्शन

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784

​बेमेतरा:छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई बेमेतरा के तत्वावधान में आज एक दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी और सदस्य प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भोरमदेव मंदिर पहुंचे। जहाँ सभी पत्रकारों ने श्रद्धापूर्वक बाबा महाकाल (शिव जी) के दर्शन किए, विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

बेमेतरा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस एक दिवसीय यात्रा को लेकर पत्रकारों में भारी उत्साह देखा गया। दैनिक व्यस्तताओं और खबरों की आपाधापी से दूर, संघ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य एक साथ भोरमदेव धाम पहुंचे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। सभी ने कतारबद्ध होकर गर्भगृह में विराजित महादेव के दर्शन किए ​धार्मिक यात्रा के संबंध में चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद सौभाग्य की बात है कि आज संगठन के समस्त पदाधिकारी एक सूत्र में बंधकर यहाँ पहुंचे हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया है। ऐसे आयोजनों से संगठन में आपसी तालमेल और एकजुटता और मजबूत होती है।

​जितेंद्र शुक्ला (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बेमेतरा ने कहा की आज हमारे पूरे बेमेतरा इकाई के साथियों के लिए यह बेहद सौभाग्य का दिन है कि हम सब एक साथ बाबा भोरमदेव के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। पत्रकारिता की व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन नई ऊर्जा देते हैं। हमने बाबा से जिले और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम हर साल इस पावन धाम में दर्शन के लिए आएं।”

भोरमदेव यात्रा मे जितेंद्र शुक्ला जिलाध्यक्ष, ए आर तिवारी, आशीष मिश्रा, फिरोज खान, संजय दुबे, मनोज मिश्रा, राहुल साहु, संजू जैन, दिलीप साहु, सुरज सिन्हा, कोमल राजपूत, पुरैना, भूपेंद्र, गोविन्द, परमेश्वर, हेमेंत सिन्हा, दुर्गा सेन, रंजीत बंजारे, दीपक बंजारे, रोशन, अतुल, सुफल, युवराज,लोकेश,, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button