छत्तीसगढ़जिला समाचारबेमेतरा जिला

CG:बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने किया साजा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण…. सभी अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को शोकाज नोटिस जारी किया गया

सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल आने और समय तक रुकने निर्देशित किया

संजू जैन:7000885784 बेमेतरा:आज दिनांक 30 जुलाई को साजा, बेरला विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा डॉ कमल कपूर बंजारे एवं सहायक संचालक एसपी कोशले के द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत सबसे पहले शासकीय प्राथमिक शाला/ पूर्व माध्यमिक शाला/हायर सेकेंडरी स्कूल भेड़नी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिसमें संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा अवकाश पर पाए गए। एवं साथ ही साथ धनेश्वरी भुवार्य सहायक ग्रेड 2 अनुपस्थित पाई गई। जिसके लिए शोकाज नोटिस जारी किया गया। तथा साथ ही साथ प्राथमिक /माध्यमिक/ हाई स्कूल / प्रार्थना अलग-लग रहा था। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार युक्तिकरण के तहत सभी विद्यालय को एक साथ प्रार्थना और एक साथ उपस्थिति में हस्ताक्षर करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला सोनडोंगरी विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक अनुपस्थित पाए गए। तत्पश्चात प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानो का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी शिक्षक अपने विद्यालय में अध्ययन अध्यापन करते हुए पाए गए एवं भूषण लाल ढीमर व्याख्याता एवं भुनेश्वरी ठाकुर भृत्य अनुपस्थित पाए गए, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परपोड़ी के अंतर्गत नए भवन लोकार्पण हो चुका है परंतु संबंधित द्वारा अभी तक चाबी प्राचार्य को नहीं सौंपा गया है। जिसके लिए प्राचार्य को तत्काल नवीन विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन की आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। साजा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला करमतरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रधान पाठक चंद्रसेन पाटिल दिनांक 25 जुलाई से लगातार अनुपस्थित पाया गया। जिसके लिए उन्हें शोकाज नोटिस दिया गया एवं उसके पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला धौराभाठा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रधान पाठक विगत दो दिवस से अनुपस्थित पाए गए। जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया तथा साथ-साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय साजा के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा एवं सहायक संचालक एसपी कोशले, विकास खंड शिक्षा अधिकारी साजा निलेश चंद्रवंशी एवं बीआरसी बी डी बघेल की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित भवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त पाया गया। गाय एवं पशु जानवरों का जमावड़ा एवं गंदगी बहुत अधिक दिखाई दिया। जिसको दृष्टिगत रखते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य एवं बीआरसी साजा को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अस्थाई रूप से उनके दरवाजे को ईट के माध्यम से बंद करते हुए नवनिर्मित भवन की सुरक्षा की जाए। अतः विभिन्न प्रकार के निर्देश समस्त विद्यालय को प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के द्वारा समस्त शिक्षकों को निर्देश प्रदान किया गया शैक्षणिक सत्र 2025- 26 मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वार्षिक रूप मनाया जा रहा है इस पर विशेष फोकस एवं ध्यान देने के लिए समस्त शिक्षकों को निर्देशित गया। साथ ही साथ शिक्षकों को समय पर उपस्थिति और समय तक विद्यालय में रहने निर्देशित किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक दैनिंदनी नियमित रूप से बनाने को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button