CG BEMETARA :केबिनेट मंत्री एवं विधायक दयाल दास बघेल के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 20 विकास कार्य मंजूर
नवागढ़ विधानसभा के गांवों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 1.04 करोड़ की स्वीकृति

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा 7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सौगात मिली है कैबिनेट मंत्री एवं नवागढ़ विधायक दयाल दास बघेल की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी स्वीकृति में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सामुदायिक भवन, सीसी रोड एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। जारी स्वीकृति के अनुसार कुल 20 कार्यों के लिए 40 इकाइयों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के लिए कुल 104.75 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, जल निकासी तथा सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। कुल 104.75 लाख रुपए यानी 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपए की राशि से होने वाले इन विकास कार्यों के धरातल पर उतरने के बाद नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
=नेवसा में सामुदायिक भवन, गांवों में सीसी रोड का विस्तार
स्वीकृत कार्यों में नवागढ़ विकासखंड के ग्राम नेवसा में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण शामिल है। वहीं ग्राम समेसर, खपरी, भीमपुरी, मोतिमपुर, प्रतापपुर, मोहतरा, मानिकपुर, अधियाखरोड़, लालपुर, पॉंसरी, बेतर, कामता सहित विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड निर्माण के लिए प्रति कार्य 5.20 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा घोघरा, जुनाडांड और बोटेटोड सहित अन्य ग्रामों में भी सीसी रोड निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
=नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या होगी दूर
स्वीकृत कार्यों में नाली निर्माण को भी प्राथमिकता दी गई है। ग्राम दर्री में 7.88 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण तथा ग्राम कामता में 1.97 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से बारिश के दौरान होने वाली जलभराव और जल निकासी की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलने की संभावना है।
=इन ग्रामों में स्वीकृत हुए विकास कार्य
स्वीकृत कार्यों में ग्राम नेवसा में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण शामिल है। वहीं सीसी रोड निर्माण के लिए निम्न ग्रामों को राशि स्वीकृत की गई है—
समेसर 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण खपरी 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,भीमपुरी 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण, मोतिमपुर 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,प्रतापपुर 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण, मोहतर्रा 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण, मानिकपुर 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण ,अधियाखरखोरा 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,लालपुर 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,लालपुर 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,पौंसरी 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,बेतर 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,कामता 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,घोघरा 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण,जुनाडांड 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण
बोटेटोड 5.20 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण।इसके अलावा नाली निर्माण के लिए भी दो महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी मिली है। ग्राम दर्री में 7.88 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्राम कामता में 1.97 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है।




