CG:बेमेतरा महिला कांग्रेस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह… कार्यक्रम मे पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
महिला कांग्रेस


संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा:7000885784
बेमेतरा:जिला महिला कांग्रेस बेमेतरा महिलाओं द्वारा दुर्ग रोड स्थित सिंघोरी के स्वाद रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया… इस कार्यक्रम में पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, ललित विश्वकर्मा पूर्व जिला महामंत्री, मनोज शर्मा पूर्व पार्षद … सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए…इस कार्यक्रम में जिले की महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हर्बल गुलाल से होली खेली। इस अवसर पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों पर महिलाओं ने गीत गाए और नृत्य कर पूरे माहौल को रंगमय और आनंदमय बना दिया कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं होली मिलन कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए महिलाओं के लिए कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें कुर्सी दौड़, गीत-संगीत, प्रश्नोत्तरी और अन्य कई मजेदार प्रतियोगिताएं शामिल थीं इन खेलों में महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी किया गया कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं के बीच आपसी संवाद और संगठन की मजबूती बढ़ती है। साथ ही यह मंच महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का भी कार्य करता है इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.. इस कार्यक्रम में उपस्थितशहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मिश्रा,बेरला जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी रवि परगनिया,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड़,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बालकुमारी ध्रुव,कांग्रेस महामंत्री रूबी सलूजा,जनपद सभापति सीमा टिकरिया,शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्रीमती जनता साहू,शहर कांग्रेस महामंत्री हेमिन यादव,पूर्व पार्षद श्रीमती उषा साहू, जनपद सदस्य प्रेमलता मंडावी,जनपद सदस्य विद्या रात्रे,महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती योगिता साहू, शेलू यादव, पत्रिका कौशल, सीमा साहू, देवकी पाठक, ममता चालक, एलाला चतुर्वेदी, भारती साहू सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित रहे






