CG:बेमेतरा की बेटी ने बढ़ाया मान: पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने ओमनी वर्मा के घर पहुँचकर दी बधाई
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा :छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों में बेमेतरा जिले का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ है जिले की होनहार बेटी ओमनी वर्मा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है इस उपलब्धि पर खुशियों का माहौल है

आज इसी कड़ी में बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ओमनी वर्मा के निवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्रा और उसके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की प्रदेश की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में दूसरा स्थान पाकर बेमेतरा का मान बढ़ाने वाली ओमनी वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है आज पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा विशेष रूप से ओमनी के घर पहुँचे। उन्होंने ओमनी का मुँह मीठा कराया और शाल व श्रीफल भेंट कर उसे सम्मानित किया
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा ओमनी की यह सफलता केवल उसके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बेमेतरा जिले की जीत है सीमित संसाधनों में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करना छोटी बात नहीं है यह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनेगा

उपस्थिति इस सम्मान और बधाई कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक के साथ मुख्य रूप से जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:रीता पांडे (पार्षद),ललित विश्वकर्मा (पूर्व प्रभारी महामंत्री), मिंटा नामदेव पार्षद,सिद्धांत दीवान व अन्य स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता।
ओमनी की इस सफलता से पूरे बेमेतरा जिले में हर्ष की लहर है। परिजनों ने पूर्व विधायक और आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ओमनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम को दिया है





