CGबेमेतरा:सुसाइड फ्री यूनिवर्स पर प्रतीक जैन ने शासकीय महाविद्यालय परपोड़ी में किया सेमिनार..अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय परपोड़ी
रानी अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय परपोड़ी में आत्महत्या मुक्त विश्व पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया

संजू जैन :7000885784 बेमेतरा: SFU (सुसाइड फ्री यूनिवर्स) अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रानो की नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन ने रानी अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय परपोड़ी में आत्महत्या मुक्त विश्व पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कन्नौजे सहित समस्त स्टॉफ तथा लगभग 250 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। शिक्षिका प्रतीक जैन के द्वारा इस अभियान के संदर्भ में तथा आत्महत्या के संदर्भ में बहुत ही सारगर्भित बातें बताई। दोनों ही पक्षों से महत्वपूर्ण पहलू सामने आए। शिक्षिका ने इस अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि श्री शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के आचार्य सम्राट श्री विजय राज जी महाराज साहब ने लगभग दो साल पहले “आत्महत्या मुक्त हो देश विदेश” की प्रेरणा देते हुए इस अभियान को प्रारंभ किया था। इसका मुख्य और एकमात्र उद्देश्य कि लोगों में आत्मविश्वास बढ़े और अवसाद डिप्रेशन में आकर कोई व्यक्ति कमजोर ना पड़े। यह अभियान प्राणीमात्र के लिए है।शिक्षिका ने सभी छात्र छात्राओं से कहा कि ये जीवन हमें अनंत पुण्यों के बाद मिला है तथा सभी जीवों में मानव जीवन को ही सर्व श्रेष्ठ माना गया है। अतः हमें इसे व्यर्थ नहीं गंवाना है। तथा हमारा जीवन एक युद्ध की तरह है। जिसमें हमें हार नहीं मानना है। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, बस हमें अपनी हिम्मत और मेहनत के साथ डटे रहना है। तथा बच्चों को आत्महत्या ना करने के लिए भी शिक्षिका ने संकल्प दिलाया। इसे 10 सितंबर 2022 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर बीकानेर से प्रारंभ किया गया था। इस अभियान में हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से जुड़े हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कन्नौजे ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आत्महत्या बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। तथा इसे समाज में जागरूकता लाकर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षिका प्रतीक जैन के द्वारा किए जा रहे इस कार्य की भी ख़ूब सराहना की। तथा उनके प्रयास को बच्चों के लिए काफ़ी सार्थक बताया। अंत में उन्होंने शिक्षिका के कार्यशैली की भी ख़ूब प्रशंसा की। इस अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री बछराज लूणावत जी तथा छत्तीसगढ़ संयोजक श्री महावीर संचेती जी हैं। जिनके मार्गदर्शन में प्रतीक कार्य कर रही है।समय-समय पर उनका मार्गदर्शन शिक्षिका को मिलता रहता है। लगभग दो साल से शिक्षिका प्रतीक जैन भी इस अभियान से निःस्वार्थ भाव से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि जब वो इस अभियान में जुड़ी थी तब उन्हें अच्छे से इस विषय पर कैसे बात की जाए। ये समझ नहीं आ रहा था। फ़िर धीरे धीरे अपने ज्ञान के क्षेत्र को किताबों तथा संघ के लोगों से संपर्क करके बढ़ाया। सर्वप्रथम उन्होंने आईटीआई परपोड़ी से इस अभियान की शुरुआत की। उसके बाद नगर पंचायत परपोड़ी, भटगांव, रानो, मुढ़िया आदि अनेक जगहों पर इस संदर्भ में अपना विशेष सेशन लिया। आज शिक्षिका प्रतीक जैन निःस्वार्थ भाव से मानव कल्याण के इस अभियान में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रही है।