CG – भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंति हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी भव्य रूप जयंति को सफ़ल मनाने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जाति/अन्य पिछड़ा/अल्पसंख्यक समाज एवं सभी सर्व समाज के प्रमुखों का बैठक हुआ संपन्न…

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर जी के जयंति हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी भव्य रूप जयंति को सफ़ल मनाने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जाति/अन्य पिछड़ा/अल्पसंख्यक समाज एवं सभी सर्व समाज के प्रमुखों का बैठक हुआ संपन्न
जगदलपुर। आज दिनांक 06.04.2026 दिन सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के कार्यालय बैठक रखा गया था जो इस वर्ष बाबा भीम राव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंति भव्य रूप से मानना एवं किस प्रकार का व्यवस्था पूजा पाठ एवं रैली जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा हुआ जो मुख्य बिंदु है।

बस्तर जिला एवं संभाग से एस सी/एस टी/ओ बी सी/मायनोंट्री समाज के लोगों से अपील किए है कि 14 अप्रैल बाबा साहब भीम राव अंबेडकर 135 वीं जयंती के दिन हमारे जितने ब्लाक गाँव के समाज पदाधिकारी गण उस दिन सुबह 10 से 1 बजे तक अपने अपने ग्राम एवं पंचायत में बाबा साहब जी का जयंती मनाये उसके पश्चात् बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर शहर लाल भाग अंबेडकर जी स्मृति चिन्ह जहाँ है वहा पार्क में एकजुट होकर 3 बजे रैली नगर भ्रमण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
शहर एवं गाँव गाँव भारी संख्या में उपस्थित जगदलपुर में उपस्थित होना है साथ ही नगर के हर चौक चौराहों को नीला झण्डा एवं फ्लेक्स आदि लगाया जायगा।
मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर में सुबह 10 बजे से लाल बाग बाबा जी स्मृति चिन्ह को नमन करने सभी लोग आते रहेगे एवं 12 बजे से वक्ताओं को संविधान एवं बाबा साहब के जीवनी एवं संघर्षों के साथ समाज के सभी लोगों एकजुट करने एवं संविधान को बचाए रखने का संकल्प का भाषण दिया जायगा उसके पश्चात् 2 बजे सभी के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया है आदि कई मुख्य चर्चा हुए।
इस बैठक में सर्व आदिवासी समाज संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर,सर्व अनुसूचित जाति समाज जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे,ओ बी सी महासभा संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु,बौद्ध समाज अध्यक्ष पी डी मेश्राम,आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष गंगा राम नाग,ओ बी सी महासभा अल्पसंख्यक मोर्चा संभागीय अध्यक्ष हरीश पारख,नरेंद्र रंगारे,लखपति बोरकर आदि समाज के प्रमुख मौजूद थे।



