छत्तीसगढ़

CG बड़ा हादसा : आंधी-बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, तीन मजदूरों की गयी जान, 6 की हालत नाजुक, मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां तेज आंधी और बारिश से दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं छह मजदूर की हालत नाजुक है। घटना कटघोरा की बतायी जा रही है। ये हादसा न्यू वैष्णवी राईस मिल में हुआ है। ये पूरी घटना कटघोरा थाना इलाके के लखनपुर बरभाटा की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने से 3 मजदूर की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अफसर मौके पर हैं। मौके पर रेस्क्यू का काम चल रहा है। वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल में अभी भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button