CG – मस्तूरी बिजली ऑफिस में ACB की बड़ी कार्रवाई 10,000 रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार इस काम के लिए माँगा गया था रिश्वत जानें पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//जिले के मस्तूरी स्थित छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ACB बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ बिजली वितरण कंपनी में पदस्थ क्लक सहदेव कुमार चंद्रा पर किसान त्रिलोकी साहू से रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायत के मुताबिक शासन की योजना के तहत खेत में विद्युत पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले क्लर्क ने पैसों की मांग की थी। शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने जाल बिछाकर सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
3.रंगे हाथ गिरफ्तारी जैसे ही बाबू ने मस्तूरी बिजली ऑफिस में पैसा लिया, बाहर खड़ी ACB टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। बाबू के हाथ धुलवाने पर पानी गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेना साबित हो गया।
ACB ने क्या कहा…
ACB अधिकारी नें बताया कि “आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। कार्यालय से दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।” ACB अब ये भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले कितने लोगों से पैसे लिए।
बिजली विभाग में हड़कंप…
कार्रवाई के बाद मस्तूरी बिजली ऑफिस में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी दफ्तर छोड़कर निकल गए। वही बिलासपुर विद्युत विभाग के अधिकारी ने कहा कि “विभाग में जीरो टॉलरेंस है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी।”
ग्रामीणों ने सुनाई व्यथा…
सजा का प्रावधान…रिश्वत लेने के मामले में 3 से 7 साल तक की जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। सरकारी सेवा से बर्खास्तगी भी तय है।



