छत्तीसगढ़

CG – पंचायत सचिवों पर बड़ा एक्शन, 29 सचिवों से होगी 3 करोड़ 20 लाख रुपये की वसूली, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला……

नारायणपुर। जिले में कई ग्राम पंचायतों में शासकीय राशि का भुगतान किए जाने के बावजूद निर्माण कार्यों को अधूरा छोड़ने और वित्तीय अनियमितता के मामले सामने आए हैं। मामले में नारायणपुर और ओरछा विकासखंड से जुड़े कुल 29 ग्राम पंचायत सचिवों से कुल 3 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि वसूली जाएगी।

पंचायत स्तर पर स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए जारी शासकीय राशि का उपयोग किए जाने के बाद भी कई कार्य या तो अधूरे पाए गए या फिर निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे नहीं किए गए। जांच के दौरान इन मामलों में वित्तीय अनियमितता और शासकीय राशि के दुरुपयोग की स्थिति सामने आई है।

केस को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दोषी पाए गए पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संबंधित सचिवों से राशि की वसूली के लिए आरआरसी यानी राजस्व वसूली प्रमाण पत्र की कार्रवाई की जाएगी।

निर्देश के अनुसार करीब लगभग 3.20 करोड़ रुपये रुपये की राशि वसूली जानी है। संबंधित अधिकारियों को 45 दिनों के भीतर वसूली की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वसूली की राशि पंचायत खातों में जमा कराई जाएगी, ताकि शासकीय धनराशि की भरपाई की जा सके।

इसके साथ ही वसूली की कार्रवाई की नियमित निगरानी भी की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को हर महीने कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर शासकीय राशि के उपयोग में लापरवाही या वित्तीय अनियमितता को अब प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।

नारायणपुर जिले में पंचायत सचिवों से करोड़ों रुपये की वसूली का यह मामला पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button