छत्तीसगढ़

CG – गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के पहले बड़ा नक्सली सरेंडर, 76 लाख के इनामी 21 खूंखार माओवादियों ने डाले हथियार…..

सुकमा। छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने या रही है जहां केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है जहां, सुकमा में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, बताया दें की सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 76 लाख का इनाम था। बता दें, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 14 महिला, 7 पुरुष नक्सली शामील हैं।

मौजूद जानकारी के, मुताबिक ये नक्सली कई बड़ी वादतों में शामील रहें हैं, जिसके बाद इन्होंने सरेंडर कर दिया है,साथ ही नक्सलियों से SLR, AK47, BGL लॉन्चर जैसे कई बड़े हथियार बरामद हुए हैं। बता दें, आईजी सुंदरराज एसपी चव्हाण की मजूदगी में हुआ सरेंडर।

अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों में खौफ

गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही बस्तर के दौरे पर आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले इतने बड़े पैमाने पर इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण करना यह दर्शाता है कि शासन की ‘पुनर्वास नीति’ और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली संगठन अब बिखरने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button