छत्तीसगढ़

CG – शेयर ट्रेडिंग के नाम बड़ा कांड : कम समय में मोटी कमाई का सपना दिखाया, फिर लाखों रुपये लेकर लगाया चूना…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शेयर ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वेल्थ ट्रेकर कंपनी के संचालक पर मुनाफे का झांसा देकर रकम ठगने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाने पूरा मामला

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि कलेक्ट्रेट के पास ‘वेल्थ ट्रेकर’ नाम से कंपनी संचालित करने वाले विक्रम सिंह शाह ने शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में 25 लाख रुपये लिए गए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद जब प्रार्थी ने अपने निवेश की राशि और कथित मुनाफे की मांग की, तो उसे रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंपनी से जुड़े लेन-देन, निवेश संबंधी दस्तावेज और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच कर सकती है।

वहीं, इस मामले में कथित तौर पर करोड़ों रुपये के लेन-देन और अन्य निवेशकों से भी रकम लिए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कुल कितनी रकम की ठगी हुई है और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button