छत्तीसगढ़

CG- हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान हुई बंद, जानें वजह…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को फिर झटका लगा है। दरअसल बिलासपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट बंद कर दी गई है। बता दें कि 25 अक्टूबर को उड़ान शुरू हुई थी। अब 30 अक्टूबर की फ्लाइट रद्द हो गई है। इस फैसले पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने नाराजगी जाहिर की है। उड़ान को जल्द बहाल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को फ्लाइट बिलासपुर से कोलकाता के लिए पहली उड़ान भरी थी। जिसमें से 36 यात्रियों ने कोलकाता का सफर किया था। इसके बाद शुक्रवार को होने वाली अगली उड़ान के लिए 42 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, लेकिन उड़ान बंद होने के कारण उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई। अब अधिकारी इसे हैदराबाद से जोड़ने की बात कह रहा है। अब सवाल ये है कि जब उड़ान दोबारा शुरू होने के बाद भी क्यों बंद कर कर दिया गया?

आपको बता दें कि इससे पहले भी 12 अगस्त 2026 को सुबह कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव करते हुए दोपहर कर दिया गया। इसके बाद 18 सितंबर को कम यात्री मिलने का हवाला देकर उड़ान बंद कर दी गई।

समिति ने प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक से बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान को तत्काल बहाल कराने की मांग की है। समिति का कहना है कि सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जन संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उड़ान को जल्द बहाल नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

देखिए कब और क्यों बंद हुई उड़ानें

पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की घोषणा के करीब छह महीने बाद 4 जून 2022 को बिलासपुर भोपाल उड़ान शुरू हुई और नियमित संचालन के बावजूद यात्रियों की कमी का हवाला देकर 3 महीने के बाद सितंबर 2022 में बंद कर दिया। जगदलपुर और प्रयागराज रूट की उड़ानें कम यात्री मिलने का हवाला देकर बंद कर दी गई। बिलासपुर से इंदौर उड़ान 3 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई। यात्री नहीं मिलने का हवाला देकर एलायंस एयर ने 5 महीने बाद 4 मार्च 2023 को उड़ान बंद कर दिया। साथ ही बीकानेर फ्लाई बिग की 18 सीटर विमान सेवा खराब रोशनी का हवाला देकर पिछले तीन महीने से बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button