छत्तीसगढ़

CG – मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल रिस्दा पुल आगामी आदेश तक बंद कई गांव जलमग्न कलेक्टर ने जारी किया हाई अलर्ट पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//लगातार 3 दिन की मूसलाधार बारिश ने बिलासपुर जिले का जनजीवन ठप कर दिया है। लीलागर नदी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बह रही है। प्रशासन ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

सबसे बड़ी खबरें…

रिस्दा कुटीघाट पुल जर्ज़र बंद, जांजगीर संपर्क टूटा बिलासपुर को जांजगीर-चांपा से जोड़ने वाला रिस्दा कुटीघाट का पुल भारी बारिश में प्रभावित हुआ है जिसके लिए आगामी आदेश तक वहां से आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल के दोनों किनारों के लोहे के पाइप और बेस क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। प्रशासन ने आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। हजारों लोगों का आना-जाना प्रभावित।

कलेक्टर का हाई अलर्ट आदेश जारी…

बिलासपुर कलेक्टर ने संजय अग्रवाल नें आपदा प्रबंधन को लेकर ये दिशा-निर्देश दिए:

24×7 अलर्ट सभी तहसीलदार, CEO, थाना प्रभारी और SDRF स्टैंडबाय पर नदी किनारे निगरानी पटवारी-सचिव हर 2 घंटे में जलस्तर रिपोर्ट करेंगे रेस्क्यू टीम तैयार नाव, लाइफ जैकेट के साथ SDRF अलर्ट पुल-सड़क बंद: रिस्दा पुल सहित जर्जर पुलों पर बैरिकेडिंग स्कूलों पर नजर निचले इलाकों में जरूरत पड़ने पर छुट्टी जनता से अपील नदी के पास न जाएं, अफवाह न फैलाएं, मदद के लिए 1077/112 पर कॉल करें

ग्राउंड जीरो की तस्वीर…

विद्याडीह टांगर में घरों के आंगन तालाब बन गए हैं। लोग छतों पर शरण लिए हुए हैं। बिजली कटने से अंधेरा। प्रशासन द्वारा राहत सामग्री भेजी जा रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट अगले 24 घंटे तक जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना।

Related Articles

Back to top button