छत्तीसगढ़

CG – बिलासपुर ग्रामीण भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भास्कर पटेल को देवरीखुर्द मंडल का बनाया गया प्रभारी युवाओं मे हर्ष का माहौल पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में बिलासपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष भास्कर पटेल को देवरीखुर्द मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी इस नियुक्ति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा देवरीखुर्द मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मंडल के कार्यकर्ताओं ने पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि आपके मार्गदर्शन एवं सफल नेतृत्व का निश्चित ही युवा मोर्चा देवरीखुर्द मंडल को मजबूती व लाभ प्राप्त होगा। युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस अवसर पर भाजयुमो देवरीखुर्द मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भास्कर पटेल के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

वही छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दिए जानें पऱ भास्कर पटेल नें हर्ष ब्यक्त किया है औऱ मिली जिम्मेदारी कों पूरी लगन से निभाने की बात कही है बतातें चलें की युवा नेता भास्कर पटेल की धर्मपत्नी एरमसही से जनपद सदस्य भी है।

Related Articles

Back to top button