छत्तीसगढ़

CG- छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर के बाद इस शहर में मरी मुर्गियों से भरी बोरी मिली, बढ़ा संक्रमण का खतरा, प्रशासन में हड़कंप….

बिलासपुर। जिला प्रशासन के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बाद अब तखतपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। सड़कों के किनारे किसी ने मरे मुर्गियों को बोरी में भरकर फेंक दिया है। खतरा इसलिए, बोरियों से मरे मुर्गियों को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे हैं। कुत्तों में अगर संक्रमण फैला और राहगीरों को कुत्तों ने काट खाया तब क्या होगा?

रविवार सुबह तख्तपुर-नगोई नए बाईपास मार्ग पर बड़ी मात्रा में मरे मुर्गियों से भरी बोरियां मिलीं। खुले में फेंकी गई इन मुर्गियों से पूरे वातावरण में बदबू फैल रही है। संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मेन रोड से महज आधा किलोमीटर दूर इन मृत मुर्गियों को बोरी में भरकर किसी ने फेंक दिया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा तो सन्न रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्ते इन मुर्गियों को नोच-नोच कर खा रहे हैं और सड़कों पर घसीट भी रहे हैं। जानकारों का कहना है, यदि ये मुर्गियां बर्ड फ्लू से संक्रमित हैं तो कुत्तों और अन्य पक्षियों के जरिए वायरस रिहायशी इलाकों तक आसानी से पहुंच सकता है।

पोल्ट्री कारोबार पर संकट, लोगों में दहशत

तख्तपुर और आसपास के क्षेत्रों में 4-5 बड़े मुर्गी फार्म संचालित हैं। नवरात्रि समाप्ति के बाद सामान्यतः चिकन की मांग बढ़ती है, लेकिन सीजन की शुरुआत में ही बर्ड फ्लू की आशंका ने पोल्ट्री कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। मुर्गियों की मौत और खुले में फेंके जाने की इस घटना से मांस उपभोक्ताओं के बीच भी डर का माहौल बन गया है।

Related Articles

Back to top button