CG:सेवा संकल्प के नाम पर मेवा खाने का काम भाजपा कर रही है आशीष छाबड़ा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक
आशीष छाबड़ा जिलाध्यक्ष कांग्रेस व पूर्व विधायक

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784
बेमेतरा:जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि लगाया है कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा विशेष कर बेमेतरा जिले में पूरे प्रशासन का गलत उपयोग करने के घृणित कार्यों में लगी हुई है सभी विभागों के कर्मचारी एवं स्कूल में शिक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस का आयोजन किया जाए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के नाम पर भारतीय जनता पार्टी सभी सरकारी कार्यालयों को अपना पार्टी का कार्यालय मानकर कार्य करने पर तुली हुई है कर्मचारी ,शिक्षक सभी परेशान हैं स्कूलों में दिए जलाने और विभिन्न आयोजनों कके आदेश दिए गए हैं आखिर स्कूलों को दिए और उसमें लगने वाला तेल बाती कौन देगा क्या बीजेपी वाले उन खर्चों को उठाएंगे स्वाभाविक सी बात है कि यह सारे खर्चे सरकारी खर्च पर ही किए जाएंगे और तो और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक सूची स्कूलों को सौंप गई है जिसमें स्कूल के प्रधान पाठक और प्राचार्य को आदेशित किया गया है कि वह इन तथाकथित भाजपा नेताओं को जिन्हें उन्होंने कोऑर्डिनेटर का नाम दिया है बुलाया जाए और उसका सम्मान करते हुए स्कूल के बच्चों को मोदी जी का भाषण सुनाया जाए इतिहास गवाह है आज तक किसी भी प्रधानमंत्री अथवा पार्टी ने इतना गिरकर कार्य नहीं किया है जो बीजेपी वाले आज कर रहे हैं वास्तविकता यह है कि 2014 से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए नरेंद्र मोदी जी ने विदेश में भारत की साख गवाई है ज्यादा दिन दूर की बात नहीं है ऑपरेशन सिंदूर को ही देख लीजिए भारत देश के साथ कोई भी दूसरा देश खड़ा नहीं हुआ जबकि पाकिस्तान के साथ कई देश खड़े नजर आए यह कहीं ना कहीं भारत की गिरती हुई साख को प्रदर्शित करता है आज भारत के रुपए की स्थिति किसी से छुपी नहीं है सबसे गिरे हुए स्तर पर भारत का रुपया है भूखे तथा गरीबों के लिस्ट में भी भारत महत्वपूर्ण स्थान बना चुके हैं ऐसे में देश की चर्मराई हुई अर्थव्यवस्था को अपने प्रचार से भारतीय जनता पार्टी विकास करती हुई अर्थव्यवस्था दिखाना चाह रही है जबकि आज देश में बेरोजगारी का स्तर बढ़ा हुआ भारत के संविधान को छिन्न-भिन्न करने का काम भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वारा किया जा रहा है वोट चोरी के दम पर बनी हुई है सरकार भारत के लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार नहीं है ऐसे में लोगों के आंखों में धूल झोंकने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा संकल्प के रूप में किया जा रहा हैसाथ ही साथ पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रशासन को भी आगाह करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालय को भाजपा का दफ्तर ना बनाएं आने वाला समय कांग्रेस का होगा और उसे दौरान इन सभी चीजों का हिसाब लिया जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष में सवाल उठाया है कि 17 सितंबर को जो दिया जलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है प्रशासन को उसमें व्यस्त करके रखा गया है उसका खर्च क्या बीजेपी उठाऐगी या आम जनता के खून पसीने की कमाई को इस तरह एक व्यक्ति के जन्मदिन पर उड़ा दिया जाएगा


