छत्तीसगढ़

CG – भाजपा सदस्यों ने बूथ स्तर पर झंडा फहरा कर मनाया स्थापना दिवस, अब की बार उपचुनाव में भाजपा की जीत का लिया गया संकल्प…

भाजपा सदस्यों ने बूथ स्तर पर झंडा फहरा कर मनाया स्थापना दिवस, अब की बार उपचुनाव में भाजपा की जीत का लिया गया संकल्प

इंदिरा वार्ड में भाजपा के स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

जगदलपुर। देश भर में आज भाजपा अपना 47 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 6 अप्रैल को जगदलपुर के इंदिरा वार्ड 16 में भी दो बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। वार्ड के बूथ नम्बर 131और बूथ नम्बर 132 पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ भाजपा पश्चिम मंडल महामंत्री संजय चंद्राकर एवम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों बूथ में भाजपा सदस्यों के द्वारा वार्ड के भाजपा सदस्य गजेंद्र चांडक एवम शेखर मालू के निवास पर भाजपा ध्वज को लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया और साथ ही अब की बार इंदिरा वार्ड के उपचुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प भी लिया गया।

बूथ के अध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

5 से 7 अप्रैल तक भाजपा कार्यालय की साफ – सफाई सहित विशेष साज – सज्जा एवम लाइटिंग कार्य सुनिश्चित किया गया है। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने निवास स्थान पर भाजपा ध्वज लगाने का निर्देश किया गया है।

6 से 7 अप्रैल तक हर बूथ स्तर पर ‘ स्थापना दिवस ‘ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

आज इंदिरा वार्ड 16 के दोनों बूथों में भाजपा की स्थापना दिवस को मनाया गया है। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे देश व प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने व लाभ दिलाने हेतु हर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय है।

आगामी दिनों में वार्ड में होने वाली उपचुनाव को ले कर भाजपा सदस्यों ने उपचुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लिया है।

इस दौरान भाजपा पश्चिम मण्डल उपाध्यक्ष व इंदिरा शक्तिकेन्द्र प्रभारी योगेश शुक्ला,मण्डल महामंत्री व कार्यक्रम अतिथि संजय चंद्राकर , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव,बूथ अध्यक्ष आनंद झा, कुणाल सूर्यवंशी, छाया पार्षद कृष्णा ठाकुर, वार्ड के वरिष्ठ भाजपा सदस्य इलियाज ढेबर,गजेंद्र चांडक,शेखर मालू सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button