CG – भाजपा नगर मंडल की नवीन टीम ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में माथा टेका…

भाजपा नगर मंडल की नवीन टीम ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में माथा टेका
संगठन को सशक्त बनाने समर्पण भाव से करेंगे कार्य – नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर नगर मंडल (पश्चिम) के नव नियुक्त पदाधिकारीयों ने आज गुरुवार को मांई दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माथा टेका और मांई जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये मंडल स्तर पर आने वाले समय में प्रदेश से निर्धारित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास करेंगे । संगठन को सशक्त बनाने में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण व सहयोग रहा है। एकजुटता के साथ सभी कार्य करेंगे।
मंदिर दर्शन करने के दौरान भाजपा नगर मंडल की नवीन टीम में अध्यक्ष प्रकाश झा,उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, शशि नाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, महामंत्री द्वय संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा,मंत्री अविनाश गौतम, श्रीमती मायारानी बरई, श्रीमती गायत्री कश्यप सूर्यभूषण सिंह, कोषाध्यक्ष,श्रीमती आशा साहू, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा, कार्यालय मंत्री दिलीप सुंदरानी, योगेश ठाकुर उपस्थित रहे।