CG – मल्हार मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं नें होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का उत्सव ये रहें उपस्थित पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के तत्वावधान में होली उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता तथा संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुरेश खटकर, भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, सचिव सतनंद दिव्या, रवि सिंह ठाकुर,अनिल सिंह ठाकुर अशोक सोनी,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।
ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संबंध और संगठनात्मक एकता और अधिक मजबूत होती है। सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।




