Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

CG – भाजपा के युवा नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि भास्कर पटेल ने किया अपने क्षेत्र के गांवों का भ्रमण माता रानी से की सुख-शांति की कामना पढ़े पूरी ख़बर

जयरामनगर//क्षेत्र क्र. 9 एरमसाही के जनपद सदस्य सलाहकार भास्कर पटेल ने बीते रविवार को अपने क्षेत्र के रलिया, बेलटुकरी, कछार, नवागांव, मुड़पार, तेंदुआ आदि गांवों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने गांवों में स्थित माता चौरा, महामाया मंदिर, दुर्गा पंडाल एवं सभी देवालायों में गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान भास्कर पटेल नें बताया की वो बीच बीच में लगातार अपने जनपद क्षेत्र के गाँवों की समस्याओ को जानने लोंगो को सुनने के लिए सघन दौरा भी करते हैँ औऱ चूकि अभी नवरात्र का पावन पर्व भी चल रहा हैँ तों गाँवों में अपने समर्थकों के साथ मिलनें का मौका औऱ माता रानी का आशीर्वाद लेने का भी अवसर था इसलिए सभी गाँवों में घूम रहें हैँ।

इस अवसर पर गांवों के सरपंच, उपसरपंच, पंच गण एवं ग्रामीणों के साथ धीरज पटेल, प्रशांत यादव (युवा मोर्चा महामंत्री), रविशंकर श्रीवास (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), दिलीप मन्नेवार, रघुवीर टंडन, कमलेश साहू, गौरांग चंद्राकर, मकुन्दा यादव, विनोद यादव, आशीष बाकरे, मंडल महामंत्री शत्रुहन पुरी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button