CG – भाजपा की सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव होंगे शामिल…

भाजपा की सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला आज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव होंगे शामिल
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनायेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर कल सोमवार 8 सितम्बर को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के लिये जिला स्तरीय कार्यशाला हेतु अपेक्षित श्रेणी में जिले में निवासरत भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, सांसद विधायक, निगम/बोर्ड/मण्डल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, निवृतमान जिला अध्यक्ष, समस्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, जिला पंचायत जनपद पंचायत नगर निगम, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महापौर नेताप्रतिपक्ष एवं नगर निगम के पार्षद, भाजपा मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, सेवा पखवाड़ा के जिला एवं मण्डल टोली शामिल हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने सभी को आवश्यक रूप से सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित होने अपेक्षा की है।