CG – गोपालपुर में अवैध रेत का काला खेल अब माफिया ही खोल रहे एक दूसरे की पोल नदी किनारे बना डंपिंग यार्ड लाखों में हुई अवैध वसूली जाँच और कानूनी कार्रवाई की मांग जानें पूरा मामला पढ़े पुरी ख़बर
जोंधरा//कहते हैँ ज़ब तक आपके लोंग आपके साथ हैँ तब तक आपके राज नहीं खुलेंगे और पर्दा जारी रहेगा पर जिस दिन आपके पार्टनर वफ़ादारी निभाने में पीछे हुए उस दिन आपकी लंका ढहनी तय हैँ और यही बात अब जोंधरा के पास के ग्राम पंचायत गोपालपुर से निकल कर सामने आ रही हैँ जहाँ कुछ दिनों पहले तक पंचायत के कुछ लोंग रेत की काला बाजारी करते थे और यह खेल रात भर चलने की बात खुद वहां बैठने वाले लोंग बता रहें हैँ पर जैसे ही इनका रेत चोरी का काम बंद हुआ इनमे आपस में मनमोटाव शुरू हों गया और अब एक दूसरे पर आरोप लगा रहें हैँ की इनके मुखिया नें जिनको ये पूरा पैसा वसूल कर देते थे वो अकेले पूरा पैसा हड़प रहा हैँ और साथियो कों ठेंगा दिखा रहा हैं जिससे विवाद बढ़ गया और अब सभी राज खुल रहें हैँ।
रेत घाट चलाने वाले मुखिया के पार्टनर अब यहाँ जाँच की मांग कर रहें हैँ उनका कहना हैँ की रात रात भर कई हफ्तों तक यहाँ रेत की अवैध खनन होता था और जमकर पैसा भी वसूली किया जाता था जिसकी पहचान आपको नदी में उतरते ही मिल जाएगा वही इनके मुखिया द्वारा रेत का अवैध भंडारन कर के भी रखा गया हैँ जिसकी जाँच और जप्ती की कार्रवाई करने की मांग किया जा रहा हैँ इसके अलावा अवैध रेत चोरी करने वाले मुखिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी हों रही है देखना होगा कब इन रेत चोरो पर शासन का डंडा चलता है।
बतातें चलें की गोपालपुर में लम्बे समय से रेत की अवैध सप्लाई होती रही है हालांकि अभी हों रहा नहीं हों रहा यह जरूर जानने योग्य बातें है पर यहाँ रेत का अवैध भण्डारण जरूर चर्चा का विषय बना हुआ है बताया जाता है की नदी जानें वाली रोड़ पर टिकरा में रेत कों डंप कर के रखा गया है और जरुरत पड़ने पर ऊंचे दामों में विक्रय किया जा रहा है कहते है ना पैसा सम्बन्ध बनाने का नहीं बिगाड़ने का सबसे अच्छा जरिया है वही अब गोपालपुर में हों रहा है और निश्चित रुप से अगर यहाँ जाँच होती है और माइनिंग अधिकारी नदी किनारे जा कर इसकी जानकारी लेंगे और अवैध डंप रेत पर कार्रवाई करेंगे तो पूरी सच्चाई सामने आना तय है और इनका काला चिठ्ठा भी सब सामने आ जाएगा और सरकार कों लाखों का राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले भी पकड़ में आ जाएंगे और आशिकारी भी अपनी पीठ थपथपा सकेंगे।



