CG – ब्लैक पैंथर की दहाड़ से थर्रा उठी दंतेश्वरी पहाड़ी, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल, मंदिर व जंगल जाने पर लगी रोक….

डोंगरगढ़। जिले के छुरिया नगर पंचायत के मां दंतेश्वरी मंदिर के आसपास इन दिनों एक अनोखी हलचल देखी जा रही है। दुर्लभ प्रजाति का काला तेंदुआ पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्र में घूमता नजर आ रहा है। यह खबर जहां वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है।
वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। कच्चे पहाड़ी क्षेत्र की ओर लोगों का हमेशा आना-जाना लगा रहा है, उस रास्ते को वन विभाग ने एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने सर्चिंग भी की। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि 10 साल पहले तक उक्त पहाड़ पर पहले भी तेंदुआ दिखाई देते थे, चूंकि पहाड़ लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ है।
महाराष्ट्र की सीमा से लगा है। इसलिए जंगली जानवर की चहलकदमी हमेशा सुनाई व दिखाई पड़ती है। महाराष्ट्र में अभ्यारण होने चलते वन्य प्राणियों की आवाजाही होती है। यहां गुफा व पर्याप्त जंगली सुअर होने चलते भोजन की कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए काला तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है।