छत्तीसगढ़

CG- भूतहिया नाला के पास अर्धनग्न अवस्था में मिली खून से लथपथ लाश, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…..

मनेन्द्रगढ़। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ से करीब 120 किलोमीटर दूर भूतहिया नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव के पास से टोपी, जूता और इलेक्ट्रिक तार बरामद किया गया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जनकपुर थाना अंतर्गत कुंआरपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच ने सूचना दी थी कि नाले के पास अनजान व्यक्ति का शव मिला है. मौके पर पहुंचने के बाद जांच की गई, अर्धनग्न अवस्था में मिले शव पर चोट के निशान हैं। दाहिने हाथ में एक टैटू है, जिसपर दीपक लिखा हुआ है। फिलहाल शिनाखत नहीं हो पाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूतहिया नाला के पास एक शव पड़े होने की चर्चा हो रही थी। घटनास्थल पर पहुंचकर शव देखना, जिसके बाद पुलिस को थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की शुरूआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button