छत्तीसगढ़

CG Double Murder ब्रेकिंग : पति-पत्नी की घर में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके के फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…..

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर में संदिग्ध हालत में खून से लथपथ पति-पत्नी की लाश मिली है। दोनों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

मामला खैरागढ़ जिले के गंडई थाना क्षेत्र के अतरिया गांव का है। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। दोनों पति पत्नी बाबूलाल शोरी और सुनती बाई शोरी की लाश खून से लथपथ घर से मिली है।

जानकारी के मुताबिक़, धारदार हथियार से मारकर दोनों की हत्या की गयी है। दोनों की लाश मिलते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

Related Articles

Back to top button