CG- स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। भर्रीटोला गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मृतक की पहचान भर्रीटोला निवासी कमल सिंह राणा, पिता साधु राम राणा, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल सिंह एक दिन पहले घर से निकला था, जिसके बाद उसका शव स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर मिला।
ग्रामीणों के अनुसार, कमल सिंह राणा पिछले कुछ दिनों से अपनी शारीरिक समस्या को लेकर परेशान चल रहा था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।



