अन्य ख़बरें

CG: फंदे पर मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों को हत्या का शक; पति पर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काजल पाल के रूप में हुई है। वह पत्रकार गुलेश पाल की बड़ी बहन थीं। घटना के बाद मायके पक्ष ने काजल के पति यशवंत धनकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

मारपीट के बाद मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

परिजनों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले काजल के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद पति ने काजल के गिरने की बात कही और उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजनों को काजल द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी गई।

 

लेकिन मायके पक्ष ने आत्महत्या की बात पर संदेह जताया है। परिजनों का आरोप है कि काजल की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। हालांकि, हत्या के इन आरोपों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कमरे को सील करने में देरी पर भी सवाल

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि घटना की सूचना उन्हें दोपहर करीब 2 बजे मिली। अस्पताल पहुंचने पर शव को मर्च्युरी में रखे जाने की बात सामने आई।

परिजनों का आरोप है कि जिस किराए के मकान में काजल का शव मिला, उस कमरे को तत्काल सील नहीं किया गया। परिजनों की आपत्ति के बाद रात करीब 10 बजे कमरे को सील किए जाने की बात कही है ई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल नवविवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, मृतका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button