Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा : बार-बार शादी का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड, दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, फिर झाड़ियों मेें फेंकी लाश, ऐसे सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी……

कांकेर। पखांजूर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां प्रेम संबंध में शादी का दबाव एक युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ। युवती का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका बॉयफ्रेंड ही निकला, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में उसके बॉयफ्रेंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था। ढाई महीने बाद जब युवती का कंकाल मिला और इस पूरे मामले की जांच की गई, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी गांव में झाड़ियों के बीच एक लड़की का कंकाल मिला था, जिसकी पहचान बड़े कापसी गांव में रहने वाली कुमारी संगीता उसेंडी के रूप में की गई थी। पुलिस कॉल डिटेल्स और पूछताछ करते हुए उसके बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा तक पहुंच गई। इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई, तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

आरोपी दिनेश दुग्गा ने बताया कि संगीता उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की प्लानिंग की थी और प्लानिंग के तहत वह अपने दो दोस्तों के साथ 16 नवंबर 2025 की रात बड़े कापसी गांव पहुंचा और संगीता को मिलने बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे।

नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

17 नवंबर को जब संगीता के परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की तो वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। घटना के ढाई महीने बाद जब संगीता का कंकाल मिला, तो पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगालते हुए आरोपी दिनेश दुग्गा और समनदीप पन्ना सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button