छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : इलाज कराने गई महिला से डॉक्टर की गंदी हरकत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

जांजगीर: Doctor molested a woman,जांजगीर के चाम्पा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन पर इलाज कराने आई महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला के परिजन और आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन फरार है।

छेड़छाड़ के इस मामले में चाम्पा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। इधर, घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Doctor molested a woman; चाम्पा टीआई जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिला के द्वारा छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई गई है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी हुई है। अभी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button