छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : एक साथ 56 सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा! सामने आई ये बड़ी वजह…..

अंतागढ़। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से अंतागढ़ के गोल्डन चौक पर बेमियादी हड़ताल पर बैठे विकासखंड के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने आज एक साथ सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। इस सामूहिक इस्तीफे के बाद स्थानीय प्रशासन और सरकार में हड़कंप मच गया है।

इस्तीफा देने वाले सरपंचों का सीधा और गंभीर आरोप है कि पिछले एक साल से उनके ग्राम पंचायतों में प्रशासन द्वारा एक भी विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है। सरपंचों का कहना है, गांव के ग्रामीण हमसे पूछते हैं कि आपने अपने कार्यकाल में क्या-क्या विकास कार्य किए हैं? हमारे पास ग्रामीणों के इस सवाल का कोई जवाब नहीं होता। बिना फंड और काम की स्वीकृति के हम पंचायतों का संचालन करने में पूरी तरह असमर्थ हैं।

Related Articles

Back to top button