छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : राजधानी में लाखों के MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार, ओवरब्रिज के नीचे कर रहा था ग्राहक का इंतजार……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 106.19 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे MDMA लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 106.19 ग्राम MDMA बरामद किया गया है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ एमडीएमए रखा है और बेचने की फिराक में है।

इस जानकारी के बाद DCP क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला व DCP मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल द्वारा अधिकारियों को जाँच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। क्राइम व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर निगरानी करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर व्यक्ति की घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रामनिवास माचरा निवासी राजस्थान बताया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पास रखें बैग की तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगा गया, लेकिन आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। वह पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश करने लगा।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 106.19 ग्राम मादक पदार्थ एमडीएमए, 1 आईफोन लगभग 20 लाख रूपये जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में धारा 22(ग) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ एमडीएमए को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेचता था। साथियों के कहने पर एमडीएमए की खेप लेकर रायपुर में सप्लाई करने आया था। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीदी के स्रोत, सप्लाई करने वाले व्यक्तियों, रायपुर में इसकी सप्लाई प्राप्त करने वाले व्यक्तियों, उसके अन्य साथियों व पूरे सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान व उनकी भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

रामनिवास माचरा पिता भंवरलाल माचरा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम केरला नाडा बिकमकोर थाना मतोडा जिला फलोदी राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button