छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : BJP ने उपाध्यक्ष प्रत्याशी और उनके पिता को किया निष्कासित, पार्टी ने इस वजह से दिखाया बाहर का रास्ता……

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शिवनंदपुर नगर पंचायत चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके साथ उनके पिता अशोक अग्रवाल को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शिवनंदपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के पीछे पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता को कारण माना है। जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल ने मतदान के दौरान स्वयं ही गलत तरीके से वोट डाल दिया था, जिससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ा।

घटना को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संगठन ने दोनों नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे संगठन के अनुशासन और पार्टी हितों के विरुद्ध आचरण माना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button